शादी समारोह, त्यौहार या कोई अन्य मांगलिक कार्यक्रम हो, सिल्क यानी रेशम के कपड़े ही भारतीयों की पहली पसंद होते है। वर्तमान समय रेशम की मांग विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है। रेशम के थान विदेशों में भी एक्सपोर्ट हो रहे है। आजकल ऑनलाइन कई प्रकार के डिजाइनर थान उपलब्ध है। आज के हमारे इस विशेष आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आखिर रेशम इतना लोकप्रिय क्यो है ? इसके साथ ही हम बताएंगे रेशम को खरीदते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सिल्क यानी रेशम को थान से ही खरीदना फायदे का सौदा होता है लेकिन क्यो इस बारें में बताएंगे आपको विस्तार से इस आर्टिकल में।
रेशम (सिल्क) क्या है ?
रेशम यानी सिल्क एक प्राकृतिक एनीमल फाइबर है। रेशम एक प्राकृतिक रेशा है जो रेशम के कीड़ों द्वारा उत्पादित होता है। यह रेशम कीट के लार्वा द्वारा काते गए कोकून से बनाया जाता है। इसे वैज्ञानिक रूप से बॉम्बेक्स मोरी के नाम से जाना जाता है। रेशम प्रोडक्शन प्रक्रिया रेशम के कीड़ों की खेती से शुरू होती है और कोकून से रेशम के धागे निकालने के साथ समाप्त होती है।
हर जलवायु के लिए उपयुक्त होता है रेशम
रेशम काफी मजबूत एवं मुलायम कपड़ा होता है। रेशम को सस्टेनेबिलिटी के जाना जाता है और इससे पर्यावरण को किसी प्रकार की कोई हानि नहीं पहुंचती है। रेशम को आरामदायक और सुंदर कपड़े के रूप में पहचाना जाता है। प्राकृतिक रेशा होने के कारण इसमे एक नैचुरल शाइन होती है जो इसे अन्य कपड़ों से खास बनाती है। रेशम हर तरह की जलवायु एवं वातावरण के लिए उपयुक्त माना जाता है। यह गर्मी में ठंडक और सर्दी में शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। सिंथेटिक कपड़ों की तुलना में रेशम से जलन या एलर्जी की संभावना बेहद कम होती है। अगर रेशम के कपड़ों की देखभाल ठीक से कई जाएं तो यह लंबे समय तक खराब नहीं होते है।
रेशम (सिल्क) के प्रकार
कोकून कातने वाले रेशम कीटों की सैकड़ों प्रजातियां मौजूद लेकिन सिर्फ सत्तर प्रजातियों को ही आर्थिक दृष्टि से मूल्यवान समझा जाता है। सिल्क में मल्बरी सिल्क की मांग सबसे अधिक होती है। इसके अलावा एरी सिल्क, मूगा सिल्क, तसर सिल्क,स्पाइडर सिल्क, कॉयन सिल्क आदि की भी बहुत अधिक डिमांड रहती है। विश्व में रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक चीन है। इसके अलावा भारत एवं ब्राजील का भी रेशम के उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान है।
ऐसे करें असली एवं नकली रेशम (सिल्क) की पहचान
रेशम (सिल्क) का कपड़ा खरीदते समय सावधानी रखना बेहद आवश्यक है। रेशम असली है या नकली इसकी पहचान आप निम्नलिखित बिंदुओं की सहायता से कर सकते है।
चमक से करें पहचान: रेशम में एक प्राकृतिक चमक होती है जो इसे अन्य कपड़ों से अलग करती है। यह लाइट को अलग ढंग से परावर्तित करता है, जिससे इसे एक खास चमक मिलती है।
बनावट पर ध्यान देना है जरूरी: रेशम की बनावट चिकनी एवं मुलायम होती है। रेशम को छूने पर नर्म एवं मुलायम अहसास होता है। रेशम का कपड़ा असली है या नहीं इसकी पहचान करने के लिए अपनी उंगलियों को धीरे-धीरे कपड़े चलाएं। यदि बेहद नर्माहट का अहसास होता है तो इसका मतलब रेशम असली है।
जलाकर करें जांच: यदि आप रेशम का कपड़ा असली है या नहीं इसकी जांच करना चाहते है तो रेशम के कपड़े का एक छोटा सा टुकड़ा लें और उसे सावधानी से जलाएं। असली रेशम से जले हुए बालों जैसी गंध आएगी और महीन राख निकलेगी। दूसरी ओर, सिंथेटिक कपड़े आमतौर पर प्लास्टिक जैसी गंध छोड़ते हैं और जलने के बजाय पिघल जाते हैं।
आकार पर दें ध्यान: रेशम के रेशे प्राकृतिक होते हैं और इनकी साइज में अंतर हो सकता है, जैसे मोटाई में भिन्नता। अगर आपको रेशम में कपड़े में इस तरह भिन्नता नजर आएं तो इसका मतलब है कि रेशम असली है।
यदि आप रेशम खरीदने की इच्छा रखने है तो आपको थान से रेशम खरीदना चाहिए। आप चाहे तो रेशम थान ऑनलाइन भी खरीद सकते है। ऑनलाइन कई तरह के रंगों एवं आकषर्क डिजाइंस में रेशम थान उपलब्ध है। महिलाओं की पसंद के अनुरूप भी अलग-अलग रेशम थान ऑनलाइन मिल रहे है। चलिए आपको बताते है कि यदि आप रेशम थान खरीदते है तो इसके आपको क्या-क्या लाभ हो सकते है।
किफायती दाम
होलसेल में सिल्क थान खरीदने का सबसे बड़ा लाभ है किफायती दाम। फैशन आंत्रप्रेन्योरर्स एवं ब्रांड्स सिल्क का थान खरीद कर बहुत बड़ी बचत कर सकते है। रिटेल की तुलना में यह सस्ता होता है। यह भी संभव है कि अधिक खरीददारी करने पर आपको स्पेशल डिस्काउंट भी मिल जाएं।
अधिक सुविधाजनक
फैशन ब्रांड्स, डिजाइनर्स और कस्टमर्स के लिए होलसेल में सिल्क थान खरीदना अधिक सुविधाजनक होता है। यहां आपको एक ही जगह पर सिल्क की ढेरों वैरायटी उपलब्ध होगी और आप अपनी जरूरत के अनुसार कपड़े का चयन कर सकेंगे। इसलिए सिल्क थान खरीदना हमेशा ही आपके लिए एक फायदे का सौदा होगा।
उच्च गुणवत्ता
यदि आप सिल्क थान खरीदते है तो निश्चित रूप में आपको कपड़े की क्वालिटी के साथ समझौता नहीं करना पड़ेगा। रिटेल मार्केट से सिल्क कपड़ा खरीदने पर हो सकता है कि आपको उतना बेहतर मटेरियल न मिलें।
अपने अनुरूप करें डिजाइन
सिल्क थान खरीदने का एक बड़ा लाभ यह है कि आप अपने कपड़े अपनी पसंद के अनुसार डिजाइन करवा पाएंगे। महिलाएं ऑनलाइन डिजाइनर थान खरीद सकती है और उससे अपने लिए साड़िया, सलवार-कुर्ता एवं अन्य डिजाइनर आउटफिट्स तैयार करवा सकती है।